26 जून को 17 हजार 936 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ

रतलाम । कोविड-वैक्सीन महा अभियान के तहत शनिवार 26 जून को जिले में टीकाकरण कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान 17 हजार 936 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। इनमें 18 से 44 वर्ष आयु समूह के 12 हजार 437 व्यक्ति सम्मिलित है। 45 प्लस आयु वर्ग में 5 हजार 498 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि 26 जून को जिले के आलोट विकासखंड में 3 हजार 787 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। इसी प्रकार बाजना में 1530, सैलाना में 1501, जावरा में 2963, पिपलोदा में 2180, रतलाम ग्रामीण में 3240, रतलाम शहर में 2735 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।

Play sound