जावरा (अभय सुराणा)। नगर के आसपास अवैध कालोनियों का लगातार विस्तार होता जा रहा है। इन कालोनिया की विधिवत कोई भी अनुमति नही ली जाती है बस कालोनाइजर अपने फायदे के लिए इसे काट देता है और लोग सस्ते के चक्कर मे आकर यह प्लॉट व मकान बना लेते है। इस कालोनियों में न तो सफाई होती है नही पानी निकासी की समुचित व्यवस्था होती है और नही पेयजल की व्यवस्था होती है। जावरा नगर में लगभग 70 के आसपास अवैध कालोनियों का विस्तार किया जा चुका है लेकिन इस ओर प्रशासन अब भी अनभिज्ञ बना हुआ है वहीं अगर अवैध कालोनियों की बात की जाए तो लगभग 15000 जनता ए हैं जो आज भी अपनी मूलभूत सुविधा से वंचित है जबकि पूर्व में भी 6 कालोनियों पर एफ आई आर दर्ज हो चुकी है अन्य कालोनियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी बड़े जोर शोर से चल रही थी ऐसा आखिर क्या हुआ कि बाद में अधिकारियों की रफ्तार अवैध कॉलोनी तक असफल रही कार्यवाही करने में या फिर यह कहे कि कॉलोनाइजर और अधिकारियों की सांठगांठ सिर्फ कागजी कार्यवाही तक ही सीमित रही शायद इसीलिए वर्तमान में अवैध कॉलोनी यो का कारोबार तेजी से चल रहा है लेकिन वर्तमान में नगर पालिका का कार्यभार स्स्रद्व के पास है और स्स्रद्व को भी कानून में रहकर इनके विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए क्योंकि इन कालोनाइजर के द्वारा शासन को भी राजस्व का चूना लगाया गया है। जावरा शहर में मुख्य मार्गो पर भी जगह जगह गड्ढे हो रहे है जिससे आने जाने वाले राहगीरो को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जैसे कि ताल नाके का नाला और हाथी खाने की पुलिया ऐसे कहीं जावरा के अंदर मेन – मेन चौराहे देखे जा सकते हैं जो कि अधूरे निर्माण मैं रहकर एक बड़ी दुर्घटना को जन्म दे रहे हैं और फिर बारिश करीब है कहीं ऐसा ना हो कि तेज बारिश से गड्ढे भर जाए और नालियों का पानी सड़क पर आते हुए आम जनता को गंभीर बीमारियों से लेकर दुर्घटनाओं का शिकार भी होना पड़े क्योंकि पहली ही बारिश ने खोल दी थी नगरपालिका की पोल जहां रतलामी गेट से लेकर तो कहीं गलियों में सड़कों पर आ गया था नालियों का पानी।
नगर पालिका में नामांतरण प्रक्रिया व अन्य कामकाज ठप से पड़े जिसके कारण भी आमजन को काफ़ी दिक्कत हो रही है ऐसे कुछ जनहितैषी मुद्दों को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के द्वारा जिलाधीश के नाम ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन देते समय माणक चपड़ोद अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, अजीजुरहमान पठान कार्यवाहक अध्यक्ष, हिम्मत सिंह श्री माल पूर्व जनपद अध्यक्ष सुशील कोचट्टा पूर्व चेयरमैन, इब्राहीम मंसुरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नितिराज सिंह युवा नेता, मों युसुफ कड़पा प्रदेश महासचिव मध्यप्रदेश, मुस्तकीम मंसुरी पूर्व चेयरमैन, हिरालाल मेहता पूर्व उपाध्यक्ष नपा, मुबारीक हुसैन गुड्डू पूर्व पार्षद, महेंद्र गंगवाल पूर्व पार्षद, अंकीत ललवानी युवक कांग्रेस अध्यक्ष, अभय सुराणा जिला अध्यक्ष सदभावना, प्रकोष्ठ, सलमा डेविड पूर्व पार्षद, अमीर खांन अध्यक्ष सदभावना प्रकोष्ठ , वरूण श्रोत्रिय उपाध्यक्ष , बाबुलाल निम्बे, पूर्व पार्षद जावेद पापुलर प्रदेश सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस आई टी सेल, मुमताज उस्ताद, फिरोज काजी, दिपाली कुमावत, नाहरू लाल मोर्य, मोहनलाल राठोड़, आनन्दीलाल लोढा, अनिल सोनी, अली जमाल, रमणीक जैन, आसिफ कबाडी, ईमरान मंसुरी, राजकुमार गुरनानी, यस्मीन खांन, अशफाक खान, जाकीर खांन, रमेश पोरवाल, मम्मू भाई, भुरू लुहार, असलम भाई ठेकेदार, नसरू लुहार,आदि कांग्रेस जन मोजूद थे ज्ञापन का वचन पूर्व नपा चेयरमैन सुशील कोचट्टा ने किया उक्त जानकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस आई टी सेल प्रदेश सचिव जावेद पापुलर ने दी ।