रतलाम । कोविड-19 कोरोना वायरस की वजह से लगे लगभग 50 दिनों के लाकडाऊन लगने के कारम प्रदेश के कई किसान बंधु अपनी फसलें मंडी नहीं ला पाए है । इस हेतु पिछले वर्ष की भांती इस वर्ष सहकारी संस्थाओं की ऋण वसूली 31 अगस्त 2021 तक की जावें । श्रवण पाटीदार ग्राम बिलपांक सहकारिता कार्यकर्ता ने मध्यप्रदेश जननायक किसानों के मसीहा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं कृषिमंत्री श्री कमल पटेल से अनुरोध किया है कि पिछले वर्ष कोरोना वायरस महामारी की वजह से सहकारी संस्थाओं ऋण ड्यु डेट आपने 31 अगस्त 2020 तक की थी। इस वर्ष भी कोरोना संकट को देखते हुए प्रदेश की मंडी बंद होने की वजह से कई किसान भाईयों की आलू, प्याज, लहसुन, गेंहू, सोयाबीन आदि फसलें उनके घरों पर ही पड़ी हुई है । इसलिए किसानों भाईयों के हितों को ध्यान में रखते हुए समस्त किसान भाईयों की ओर से सहकारी संस्थाओं की ऋण की वसूली 31 अगस्त 2021 तक किया जाए।