पेड़ कटने से रोककर, दिलाई कसम

रतलाम। आज दिनांक 26 जून 2021 शनिवार को वार्ड नंबर 06 के अंतर्गत राजीव नगर में मंगला बा की बावड़ी पर पर्यावरण बचाओ आंदोलन के तहत बरगद के पेड़ को काटने से बचाया गया ।इस आंदोलन के अध्यक्ष आदित्य पांडे ने बताया कि ग्रुप के सदस्यों के द्वारा 100 साल पुराना बड़ का पेड़ काटे जाने की जानकारी मिली। जिसे वहां के नागरिकों के द्वारा 1 साल से नीम, पीपल और बड़ के पेड़ को धीरे-धीरे काटा जा रहा था जानकारी मिलने पर ब्रेन वर्ल्ड मैपिंग (एनजीओ) के सदस्य एवं क्षेत्र के वरिष्ठ लोग सुबह राजीव नगर मंगला बा की बावड़ी पर पहुंचे वहां के निवासी अजय त्रिपाठी सहित परिजनों के द्वारा पेड़ काटे जाने की आपत्ति उठाई एवं पेड़ को नहीं काटने की सलाह राकेश मिश्रा के द्वारा दी गई एवं पेड़ नहीं काटने की कसम भी दिलाई गई।यहां पर समिति के अध्यक्ष आदित्य पांडे,भाजपा वरिष्ठ नेता राकेश मिश्रा,कांग्रेस नेत्री अदिति दवेसर,मनिष दीक्षित, पवन चौहान, सुदर्शन जोशी, अविनाश राठौड़, आदि रहवासी गण मौजूद थे। यह जानकारी ब्रेन वर्ल्ड मैपिंग के अध्यक्ष आदित्य पांडे ने दी।

Play sound