नियुक्ति: भारती यादव बने अखिल भारत हिन्दू महासभा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष

रतलाम । अखिल भारत हिंदू महासभा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सुगंधी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान,प्रदेश संगठन मंत्री मंगल सिंह डाबी, की सहमित से प्रदेश मीडिया प्रभारी विमला वर्मा डाबी ने सर्व सहमति से भारती यादव को अखिल भारत हिन्दू महासभा महिला मोर्चा का रतलाम जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
प्रदेश संगठन मंत्री मंगल सिंह डाबी ने बताया कि आपको हर्ष के साथ अवगत कराया जाता है हिंदुत्व एवं सनातन धर्म के प्रति आपकी अगाध श्रद्धा समर्पण एवं संगठन के प्रति आपकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए आपको अखिल भारत हिंदू महासभा रतलाम महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया है आशा करता है कि आप संगठन व धर्म हित में कार्य कर समय पर अपनी गतिविधियों से मुझे अवगत कराते रहेंगे और संगठन में गुटबाजी को कभी पनपने नहीं देंगे ।
श्री यादव के निर्वाचित होने पट सभी पदाधिकारियों ने बधाई एंव शुभकामनाएं दी जिसमे प्रदेश युवक हिंदू महासभा प्रदेश मीडिया प्रभारी व पत्रकार भरत शर्मा,रतलाम जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा, रतलाम नगर अध्यक्ष अमन जैन सिसोदिया,जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंकित पांचाल, जिला मीडिया प्रभारी कार्तिक डागले, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष दिनकर वर्मा एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
उक्त जानकारी अखिल भारत युवक हिंदू महासभा प्रदेश मीडिया प्रभारी विमला वर्मा डाबी ने दी।