कलेक्टर श्री पुष्प ने सेंटर का लिया जायजा
मन्दसौर | भारतीय जैन संघटन एवं ओसवाल महिला मंडल के संयुक्त प्रयास से राजेंद्र विलास में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कोविशिल्ड के पहले व दूसरे डोज तथा मे 18 प्लस और 45 प्लस वालो का वैक्सीनेशन करवाया गया। कुल 100 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। साथ ही में कोरोना वोलियंटर्स मन्दसौर दिव्या, शशि मारू, प्रज्ञा दोषी, हेमा हिंगड़ अमिता मुरादिया, जमना बाफना, सीमा चोरडिया, रत्नेश कुदार, गौरव रत्नावत एवं में कोरोना वोलियंटर्स द्वारा इस अभियान में पूर्ण सहयोग किया गया।