रक्तदान शिविर में 109 यूनिट ब्लड एकत्रित

शाजापुर | जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री राजेन्द्र देवड़ा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आज शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 109 युनिट रक्तदान एकत्रित हुआ। सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर जिला न्यायाधीश ने सभी न्यायाधीश, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण की उपस्थिति में माल्यापर्ण कर शुभारंभ किया गया।
सर्वप्रथम जिला प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश श्री राजेन्द्र देवड़ा ने रक्तदान किया और सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा की रक्त की हर बुंद संजीवनी है। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कोई भी रक्तदाता शामिल होकर जरूरतमदों की मदद के लिए खून दे सकता है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने अपील करते हुए कहा की आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी को भी जीवन दे सकता है। परोपकार करना हो तो रक्तदान करो इससे लोगों का जीवन बचाने का सौभाग्य मिलता है।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजू निदारिया ने लोगों को बताया गया कि रक्तदान करने से खून का थक्का नहीं जमता, जिससे हार्ट अटैक की आशंका बहुत कम हो जाती है। प्रत्येक तीन माह पश्चात रक्तदान किया जा सकता है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करके अधिकतम 65 वर्ष की आयु के व्यक्ति यदि स्वस्थ है तो रक्तदान कर सकते हैं।
जिला न्यायालय शाजापुर एवं तहसील न्यायालय शुजालपुर एवं आगर के सभी न्यायालयीन कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, पीएलव्ही सहित कुल 109 रक्तदातों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशंसा पत्र की प्रदान किये गये। इस अवसर पर न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारिगण, पैरालीगल वालेन्टियर्स उपस्थित थे।

Play sound