दिवंगत कामरेड दिनेश आचार्य को किया स्मरण

रतलाम । मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा द्वारा कर्मचारियों की दबंग आवाज हमेशा उनके हितों के लिए लडऩे वाले कामरेड योद्धा स्वर्गीय दिनेश आचार्य की पुण्यतिथि पर उन्हें जिला कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ऑनलाइन श्रद्धांजलि अर्पित कर स्मरण किया गया। कर्मचारी संगठन के संरक्षक कामरेड श्याम टेकवानी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय आचार्य सदैव कर्मचारी जगत की आवाज को प्रखरता से उठाते थे, उनके हितों के लिए शासन से किसी भी स्थिति में लडऩे के लिए तैयार रहते थे उनका जुझारू पन हमेशा कर्मचारी संगठनों में एक ऊर्जा पैदा करता था उनकी कमी हमेशा कर्मचारी संगठनों को खलती रहेगी। जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह राणावत ने कहा कि उन जैसा कर्मचारी संगठन हितेषी नेता बहुत कम होते हैं हमेशा संगठन की एकता पर जोर देते थे उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ते थे । सर्व श्री मिथिलेश मिश्रा एवं दिनेश शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय दिनेश जी सदैव कर्मचारियों की हितों की बात करते थे उनके आत्म सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए कृत संकल्पित रहते थे । सर्व श्री दिनेश बारोट, जगदीश सूर्यवंशी, डॉ. शिरिष मेहरा, रमेश उपाध्याय, आदि ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Play sound