रतलाम । श्रीमालीवास स्थित मठ मंदिर में पधारे संगेरी मठ काशीपुरा के विजेंद्र सरस्वती शंकराचार्य मठ के दंडीस्वामी आत्मानंद सरस्वती जी का श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंध कार्यकारिणी समिति एवं समाजजनों ने साल, श्रीफल, फल , पुष्पमाला से स्वागत कर आशीर्वाद लिया। दंडी स्वामी जी ने आशीर्वाद स्वरुप धर्मजनों को बताया कि उन्होंने लगभग भारतवर्ष में भ्रमण कर सभी ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी कर चुका हूं,आप आगरा यूनिवर्सिटी से स्नातक है स्नातक उपाधि के बाद 1963 से आध्यात्मिक मैं रूचि ली वर्तमान में लगातार 78 वर्ष की उम्र में जारी है। आपने कोरोना महामारी पर कहा कि हर महामारी की मेडिसिन उपलब्ध हो जाती है वर्तमान महामारी की भी वैक्सीन उपलब्ध हो गई है सभी लोगों को वैक्सीन लगाना चाहिए जिससे संक्रमण नियंत्रण में रहेगा! आपने माननीय प्रधानमंत्री के लिए कहा कि देश का ऐसा पहला प्रधानमंत्री है जो राष्ट्रहित एवं हिंदुत्व के लिए सोचता है! आपने राम मंदिर निर्माण पर भी खुशी जाहिर की और कहा कि वह हिंदुओं की धार्मिक आस्थाओं का स्थान है जहां मंदिर निर्माण हो रहा है! आपने कहा हक का खाना और हक का कमाना जैसे विचार अगर व्यक्ति अपने जीवन में सोच ले तो उसकी बुद्धि कभी गलत नहीं जाएगी! आपने कहा कि चातुर्मास के लिए वे 10 जुलाई को देवास प्रस्थान करेंगे ! इस अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास सचिव अविनाश व्यास सदस्य विभोर कोटिया, मयंक दवे, विशाल त्रिवेदी, गोपाल दशोत्तर, चंद्रप्रकाश व्यास आदि उपस्थित थे।