4 लेन सड़क निर्माण कार्य व धोलावाड़ न्यू इन्टकवेल का निगम आयुक्त श्री झारिया द्वारा निरीक्षण

रतलाम । दो बत्ती से महाराजा सज्जन सिंह प्रतिमा चौराहे तक चल रहे 4 लेन सड़क निर्माण कार्य व धोलावाड़ न्यू इन्टकवेल का निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री सत्यप्रकाश आचार्य, उपयंत्री श्री मनीष तिवार के साथ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने दो बत्ती 4 लेन सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को निर्देशित किया कि 2 लेन सड़क का निर्माण कार्य पुरा हो चुका है जिस पर से आवागमन जारी है। दुसरी ओर 2 लेन सड़क निर्माण कार्य के पूर्व नाले व ड्रेनेज पाईप डालने का कार्य शीघ्रता से किया जाये ताकि सड़क निर्माण शीघ्र होकर नागरिकों को आवागमन में सुविधा हो सकें। उन्होने निर्देशित किया कि कार्य के गुणवत्तापूर्ण हो इसका विशेष ध्यान रखें इसके अलावा सड़क का ढलान व्यवस्थित दिया जाये ताकि सड़क पर पानी नहीं रूके।
इसके पश्चात निगम आयुक्त श्री झारिया ने धोलावाड़ न्यू इन्टकवेल का निरीक्षण कर निर्देशित किया मुख्य मार्ग से इन्टकवेल तक बनाई गई सीमेन्ट कांक्रीट सड़क के दोनो ओर 2-2 लाईन में फलदार पौधे रोपे जायें। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री झारिया ने स्वंय उपस्थित रहकर पौधा रोपण हेतु गढ्ढे खुदवाने का कार्य प्रारंभ करवाया।

Play sound