डॉ दीपक पालड़िया के निर्देशन में डेंगू निरोधक माह जागरूकता अभियान की कार्यशाला सम्पन्न

जावरा (अभय सुराणा) । आज राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत डेंगू निरोधक माह जागरूकता अभियान की कार्यशाला बी. ऍम. ओ. डॉ दीपक पालड़िया के निर्देशन में मीटिंग हॉल जावरा में आयोजित की गई ।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए बीईई बसन्तीलाल मईडा ने कहा कि डेंगू मच्छर सूर्योदय के दो घण्टे बाद एवम सुर्यास्त के दो घण्टे पहले शिकार बनते है, डेंगू के प्रमुख लक्षण लंबे समय से बुखार आना,सिर में तेज दर्द होना,बदन,जोड़ो में दर्द,शरीर में पानी की कमी होना,आदि है मलेरिया इंस्पेक्टर अकिल मंसुरी ने बताया कि डेंगू के बारे में जानकारी ही बचाव है,बचाव के प्रमुख लक्षण अपने आसपास पानी जमा नही होने दे,मच्छर दानी का उपयोग करे,कपड़ो से खुद को ढंककर रखे,मच्छर भगाने वाले उत्पादों का इस्तेमाल करे,बारिश में बुखार आना आम बात है जरूरी नही है कि हर बुखार डेंगू हो । कार्यशाला में सी.एच्. ओ., ए.एन.ऍम., ऍम. पी. एस., ए.एन.ऍम., आशा सहयोगिनी, ऍम. पी. डब्ल्यू उपस्थित थे। संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया।

Play sound