ब्लाक कांग्रेस कमेटी 3 के द्वारा राधा किशन मंदिर से कोरोना से संक्रमित नागरिको का सर्वे प्रारभ किया

रतलाम । अखिलभारतीय कांग्रेस के निर्देशानुसार कोविड-19 राहत आउटरीच कार्यक्रम के तहत आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी 3 के द्वारा बाजना बस स्टैंड चौराहे स्थित राधा किशन मंदिर से कोरोना से संक्रमित नागरिको का सर्वे प्रारभ किया सर्वे मै पीडि़त परिवार की जानकारी लेकर शासन से मुआवजा दिलाना एवं पीडि़त परिवार से सम्पर्क कर उनकी आर्थिक स्थती की जानकारी फार्म मै भरी गई इस अवसर पर शहर कांगेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या . समन्वयक शेलेन्द्र सिह अठाना , कोरोना योद्धा जीतेन्द्र पडियार , जीतेन्द्र हाडा ,परेश जैन, गोपाल चंद्वादिया, शान्तु गवली ,धीरज मूंदड़ा , अकबर भाई बाटलीवाला, विजय पंड्या ,किशन दा ,निरंजन सिह चोहान , जोएब आरिफ, एक्का बेलुद आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

Play sound