पात्र हितग्राही अधिकाधिक बनवाएं आयुष्यान कार्ड – श्री काश्यप

रतलाम। विधायक चेतन्य काश्यप ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आयोजित हो रहे शिविरों में पात्र लोगों से अधिकाधिक कार्ड बनवाने की अपील की है। उनके अनुसार शासन की मंशा है कि आयुष्मान योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार को मिले। इसलिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है।
श्री काश्यप ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड के लिए संबल पात्र परिवार, खाद्य सुरक्षा पर्ची धारक, असंगठित क्षेत्र के मजदूर परिवार पात्रता रखते है। इस योजना में मुख्य रूप से भिक्षावृत्ति करने वाले, घरेलू कामगारांे, सडक विक्रेता, फेरीवालों, निर्माण मजदूर, नलसाज, मकान बनाने वालों, रंगसाज, वेल्डर, सुरक्षाकर्मियों, कुली व सिर पर भार ढोने वालों, सफाईकर्मियों, माली, घरेलू कार्य करने वालों, शिल्पकार, हस्त कलाकार, दर्जी, परिवहन कामगार, वाहन चालक, परिचालक, ठेला व रिक्शा खींचने वाले, दुकान कार्यकर्ता, मिस्त्री, मरम्मत कर्मी और धोबी भी पात्र है।
श्री काश्यप ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जा रहे हे। इन शिविरां की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भी संबंधित परिवारों को दी जाएगी। उन्होंने पात्र परिवारों से इस योजना का लाभ लेने के लिए शिविर अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का आव्हान किया है।