रतलाम । सामाजिक क्षेत्र में यदि हम बदलाव की बात करते हैं लोगों के जीवन स्तर को बदलना चाहते हैं उनमें उत्तम संस्कार स्वास्थ्य और श्रेष्ठ शिक्षा का संचार करने की चेष्टा रखते हैं तो हमें हमारा लक्ष्य शिक्षा और संस्कार को आधार मानकर निर्धारित करना होगा तभी समाज उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकेगा यह जीवन को बदलने का मूल सिद्धांत है। वास्तविक सेवा का धर्म है और लायन वाद से जुड़े हर व्यक्ति को इसे पवित्र ग्रंथ की भांति अपने कार्यों में अमल करना होगा ।
उक्त संकल्प लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जीवन के रीजन चेयरपर्सन रीजन 11 लायन बी. के. माहेश्वरी ने अपनी वर्ष 2122 हेतु सेवा संकल्प कार्यों के लिए विभिन्न विकल्पों के प्रभारी नियुक्त करते हुए व्यक्त किए । आपने कहा कि हमारा मूल उद्देश्य सेवा करना है समाज को सेवा के माध्यम से हमारी आवश्यकता है उस आवश्यकता को हम अपना तन मन धन समर्पित कर पूर्ण करना है तभी हम लाइन वाद के सपने को साकार कर पाएंगे ।
बैठक में एमजीएफ रीजन प्रबंध संचालक लायन डॉ. सुलोचना शर्मा ने कहा कि सेवा करने के लिए लायंस क्लब से बेहतर कोई प्लेटफार्म नहीं है यह परिवार समाज के वंचितों को उठाने के लिए सदैव सतत सक्रिय रहता है । पूरे रीजन में सेवा के नए हमें आयाम स्थापित करना है रीजन कोऑर्डिनेटर जीएसटी लायन दिनेश शर्मा ने कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि हम लायंस क्लब के सदस्य हैं इसके माध्यम से समाज के गरीबों की सेवा करने का हमको मौका मिला है पूरे रीजन में सेवा गतिविधियों के माध्यम से प्रमुखता से इस कार्य को हम करेंगे । रीजन कोऑर्डिनेटर पत्रिका संपादन लायन वीणा छाजेड़. रीजन कोआर्डिनेटर लाइन रवि बोथरा, ओरिजन कोऑर्डिनेटर जीएमटी लायन नीरज सिरोलिया, रीजन कोऑर्डिनेटर जी आई एण्ड टी लायन अरुण संघवी, रीजन सचिव लायन आलोक गांधी ने भी अपनी कार्य रूपरेखा प्रस्तुत की । इस अवसर पर रीजन के चारों झोन प्रमुख लायन प्रदीप लोढा, लायन संतोष मेडतवाल, लायन शरद मूणत, लायन समता वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आलोक गांधी व आभार दिनेश शर्मा ने व्यक्त किया ।