नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोडरमा की लोकप्रिय सांसद अन्नपूर्णा देवी जी से आज उनके दिल्ली आवास पर झुमरीतिलैया श्री दिगम्बर जैन विद्यालय के चेयरमैन किशोर जैन ने मुलाकात की और केंद्र में शिक्षा राज्य मंत्री बनने पर उनको बधाई दी और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया । उन्होंने कहा कि पूरा विद्यालय परिवार और कोडरमा जैन समाज आपकी इस उपलब्धि से हर्षित और पुलकित है हम सभी कोडरमा जिला वासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं आप को केन्द्र में मंत्री बनाए जाने पर आज कोडरमा का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन हुआ है सम्मानित हुआ है। राजनीति के क्षेत्र में आपके द्वारा लगातार संघर्ष करना, अपने कार्य के प्रति निस्वार्थ समर्पण, और विश्वास के कारण ही मोदी कैबिनेट में आपको स्थान मिला है आपके केंद्र में शिक्षा राज्य मंत्री बनने से शिक्षा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं बढ़ेगी और सतत कार्य होगा पूरे शहर वासियों की ओर से आपको बहुत-बहुत बधाई। कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा, नवीन जैन उक्त जानकारी दी।