
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष कामरेड राधेश्याम तिवारी की 22 वी पुण्यतिथि पर सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर यूनियन कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । यूनियन प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री कामरेड जे आर भोसले, प्रदेश हिंद मजदूर सभा के महामंत्री गोविंदलाल शर्मा, यूनियन की उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोहर पोरवाल, पूर्व पार्षद संजय दवे, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रेमलता दवे, मंडल मंत्री एस एस बारठ, मंडल अध्यक्ष एस एस शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर पचोरी , पूर्व मंडल मंत्री रामखेलावन कुमायूं, पूर्व जै सी बैंक डायरेक्टर प्रकाश व्यास, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्रसिंह सोलंकी, हरदेश पांडे, हरीश चंदवानी, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, महिला समिति की रंजीता वैष्णव, कांता तिवारी, जया शर्मा, संतोष निशा, सहित शाखा अध्यक्ष सचिव एवं यूनियन कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे । श्री भोसले ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई भत्ते को लेकर सरकार ने घोषणा की है, अभी एरियर एवं 1 जुलाई से बड़े हुए महंगाई भत्ते पर सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं है फेडरेशन इस पर चर्चा कर अपना पक्ष रखेगा।आपने बताया कि मुख्यालय पर लाइनमैन के, 10 – 20 – 30 एम ए सी पी पर पर चर्चा हो चुकी है आदेश अपेक्षित है! आपने संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना 19 के दौरान रेल कर्मियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर रेलवे को लाभ पहुंचाया फिर भी मृत रेल कर्मियों को कोरोनावायरस के लाभ से वंचित रखा गया है हमारी मांग है कि उन्हें भी समस्त लाभ दिया जाए।आपने रतलाम मंडल के कोविड-19 के दौरान लगभग 45 रेल कर्मियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते उनकी सदाहद पर गर्व महसूस करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की! इस अवसर पर लोको पायलट, एवं इंजीनियरिंग के लगभग 20 गैंगमैन कर्मचारियों ने मंडल मंत्री एस एस बारठ के नेतृत्व में यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री एस एस बारठ एवं आभार प्रदर्शन हरीश चंदवानी ने व्यक्त किया।