कार्यप्रणाली सही करने के दिए आदेश, महासभा ने माना आभार
रतलाम । शहर में विद्युत मंडल की मनमानी के चलते जानत को थमाए जा रहे मनमाने विद्युत बिल से जनता की परेशानी को देखते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा ने विद्युत मंडल में जाकर विरोध किया था और ज्ञापन सोपा था । जिस पर कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने मामला संज्ञान में लेते हुए विद्युत मंडल को जमकर फटकार लगाई । कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने कहा कि विद्युत मंडल सबकी शिकायतों की जांच करे अगर इस कार्य में किसी भी अधिकारी ने ढिलाई करी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी और बर्खास्त किया जाएगा ।
बताया जाता है की नगर में विद्युत मंडल द्वारा मनमानी तरीके से थमाए जा रहे बिजली बिल से जनता की परेशानी को देखते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा ने 19 जुलाई को विद्युत मंडल में जाकर अधिकारियों को ज्ञापन सोपा था तथा विद्युत मंडल के द्वारा जनता की शिकायती के निराकरण में हो रही विलंबता को लेकर कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने अपना सख्त रुख अपनाया है ।
कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम के इस मामले पर संज्ञान लेते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा ने कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम का आभार माना