झुमरीतिलैया । कल दिनांक 22 /7/ 2021 गुरुवार को प्रातः 8 बजे जैन साध्वी परम विदुषी प्रज्ञाश्रमणि 105 श्री सौभाग्य मति माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश झुमरीतिलैया की पावन धरती पर होगा संपूर्ण जैन समाज की महिलाएं पुरुष और बच्चे उनके आगमन के लिए शहर के प्रवेश द्वार पर बैंड बाजे, जैन धर्म के जयकारे के साथ उन्हें नगर भ्रमण कराते हुए जैन मंदिर लाया जाएगा जैसा कि पूज्य साध्वी सम्मेद शिखर से पैदल चलकर आ रही है निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने कहा जैन समाज झुमरीतिलैया के लिए बहुत ही खुशी और हर्षोल्लास की बात है की गुरु मां जैन साध्वी 105 सौभाग्य मति माताजी का पूज्य पावन चरण झुमरीतिलैया की पावन धरती पर पड़ रहा है उनके यहां पर आने से कोडरमा जिले में धर्म और ज्ञान की गंगा बहेगी जिसका सभी समाज को लाभ होगा परम विदुषी जैन साध्वी परम पूज्य आचार्य सिद्धान्त सागरजी महाराज की शिष्या है और पूरे भारतवर्ष में जैन धर्म की प्रभावना करके सम्मेद शिखरजी पारसनाथ से झुमरी तिलैया में आ रही है समाज के अध्यक्ष विमल जैन बड़जात्या, मंत्री ललित जैन सेठी, उपाध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, उपाध्यक्ष कमल जैन सेठी, सहायक मंत्री, राज जैन छाबड़ा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला, चतुर्मास संयोजक नरेंद्र जैन झाझंरी, सुरेश जैन झाझंरी, प्रदीप जैन छाबड़ा, सुशील जैन छाबड़ा ने गुरु मां के झुमरी तिलैया आगमन को जैन समाज के लिए ऐतिहासिक अवसर कहा
जैन युवक समिति के अध्यक्ष सुमित जैन सेठी मंत्री राजीव छाबड़ा, पूज्य माता जी के साथ पैदल चलकर साथ साथ आ रहे हैं कोडरमा मीडिया प्रभारी राज जैन अजमेरा, नवीन जैन ने दी।