रतलाम । चार्तुमास प्रारम्भ होने से पहले जैन साधु एवं साध्वियजनों का चार्तुमास हेतु प्रवेश प्रारम्भ हो गया है । कस्तुरबा नगर नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी अमित कोठारी ने बताया कि आराधना भवन में चार्तुमास हेतु रतलाम विराजित परम पूज्यश्री शुद्धदर्शनजी म.सा. की विनयी शिष्यरत्ना प.पू. साध्वी निरागदर्शनाश्रीजी म.सा. का आदि ढाणा-८ का कस्तुरबानगर उपाश्रय में तीन दिनों के लिए प्रवेश हुआ। सर्वप्रथम ढोल के साथ साध्वी म.सा. को सैलाना बस स्टैंड से कस्तुरबानगर श्री अनिल तलेरा के निवास स्थान ले जाया गया । तत्पश्चात महोनबाई सौभाग्यमलजी तलेरा परिवार, तलेरा स्कूल युनिफार्म वालों के द्वारा सुंदर नवकारसी का आयोजन किया ।
इस दौरान सर्वश्री अनिल तलेरा, राजेन्द्र सेठिया, प्रमोद रांका, अशोक कोठारी, राजेन्द्र कोठारी, सुभाष सेठिया, पप्पू सियार, नेमीनाथ मण्डल कस्तुरबा नगर से उपस्थित रहे । जैन श्री संघ से सचिव अमित कोठारी, अनिल मेहता, संतोष सिसौदिया, मनोज लोढ़ा, निर्मल गोखरू, आराधना भवन ट्रस्ट से अध्यक्ष अशोक लुनिया सचिव हिम्मत गेलड़ा और ट्रस्टी विजय मेहता, तलेरा परिवार से अनिल तलेरा, अमित तलेरा, सुरेश तलेरा, समीर तलेरा, मुकेश तलेरा, सचिन तलेरा, अर्पित तलेरा, ललित तलेरा आदि उपस्थित थे।