ऑनलाइन मीडिया कार्यशाला 22 जुलाई को

रतलाम । राज्य कार्यालय से जारी निर्देशानुसार प्रदेश में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम 16 जनवरी 2021 से अनवरत रूप से संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में टीकाकरण कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जोड़ा जाना उचित होगा कि भारत शासन ने हाल ही में NEGVAC की अनुशंसा पर गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने की सलाह दी है। इस हेतु यूनिसेफ के सहयोग से मीडिया कार्यशाला का आयोजन 22 जुलाई 2021 को दोपहर 12:00 से 1:00 बजे के मध्य ऑनलाइन ज़ूम एप द्वारा किया जा रहा है। मीडिया कार्यशाला ऑनलाइन जोड़ने के लिए लिंक एवं पासवर्ड इस प्रकार है। https://unicef.zoom.us/i/99365963995 Password -128248 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने रतलाम जिले के सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि कार्यशाला से ऑनलाइन कनेक्ट होने का कष्ट करें।

Play sound