हम दुनिया से आंख से आंख मिलाकर बात करेंगे – श्री सिंधिया

रतलाम । हम दुनिया से न तो आंख उठाकर और न ही आंख झुकाकर बात करेंगे जब भी जरूरत पड़ी तब आंख से आंख मिलाकर बात करेंगे। और यह भारत ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे करके दिखाया है।
उक्त विचार केन्द्रिय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की जिला ई-चिंतन बैठक मे ” हमारी विदेश नीति और उपलब्धियां“ विषय पर मुख्य वक्ता के रूप मे व्यक्त किये। श्री सिंधिया ने उपस्थित भाजपा नेताओं को अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आजादी के बाद से 2014 तक भारत की विदेश नीति मे कोई बदलाव सरकारो ने नही किया था लेकिन जब से श्री मोदी जी ने केन्द्र की सत्ता संभाली है तब से भारत की विदेश नीति मे बड़ा परिर्वतन देखने मे आया है। मोदीजी ने सरकार की जिम्मेदारी संभालने के बाद हमारी विदेश नीति की समीक्षा की और उसे आर्थिक नीति से जोड़ने का काम किया। मोदी जी ने दुनिया भर के देशो मे भ्रमण करके भारत के प्रति दुनिया की विचारधारा को बदलने मे सफलता हासिल की।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले भारत दुनिया के नजरों में आर्थिक रूप से एक कमजोर देश के रूप मे जाना जाता था। मोदी जी ने भारत को अपनी कूटनीति तथा विदेश नीति के चलते दुनिया में आर्थिक ताकत के रूप मे स्थापित किया। ये मोदी जी की कूटनीति की ही सफलता है कि दुनिया के देशों से भारत बराबरी के समझौते करने लगा है। अन्यथा 2014 से पहले भारत दुनिया से कमजोर देशो के आगे भी सर झुकाये खड़ा नजर आता था।
श्री सिंधिया ने कहा कि भारत मोदी जी के नेतृत्व मे ना सिर्फ दुनिया के ताकतवर देशो से आंख मिलाकर बात करने की स्थिति मे आया है बल्कि भारत आतंकवाद, जलवायु परिर्वतन, स्वास्थ्य जैसे ज्वलंत मुद्दो पर विश्व का नेतृत्व भी कर रहा है। मोदी जी ने अमेरीका जैसे ताकतवर देश के अपने पहले ही दौरे मे 20 हजार प्रवासी भारतीयों को संबोधित करके दुनिया भर के 110 देशो मे रहने वाले लगभग साढे़ तीन करोड़ भारतीय प्रवासीयों को यह संदेश दिया है कि आप स्वास्थ्य, प्रोद्योगिकी तथा तकनीक मे जिस योग्यता के साथ दुनिया की सेवा मे लगे है वह अनुकरणीय है तथा भारत की महानता को दर्शाता है।
भाजपा नेता ने कहा कि मोदी जी की विदेश नीति के चलते लश्कर -ए-तोएबा तथा ज-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों को संयुक्त राष्ट्र संघ ने काली सूची मे डाला। 2014 मे मोदी जी ने जब पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तब हमारे पड़ोसी देशो के नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह मे आंमत्रित कर दुनिया को ये संदेश दे दिया था कि हम सबको साथ लेकर आगे बढ़ेगे और यह भी कि भारत का दिल बड़ा है।
सोर ऊर्जा की महत्ता को देखते हुए मोदी जी ने फ्रांस से सोर ऊर्जा समझोता करके दुनिया को इसके लिए प्रेरित किया और परिणाम ये हुआ कि भारत के बाद दुनिया के 85 देशो ने सोर ऊर्जा समझोते पर हस्ताक्षर किये। इतना ही नही मोदी जी की सफल विदेश नीति के चलते भारत विकसित तथा विकासशील देशो के बीच आज सेतु का काम कर रहा है। मोदी जी के नेतृत्व मे भारत दुनिया के लगभग 100 देशो मे कार्यरत् अपने 71 लाख नागरिकों को संकट के दौर मे सुरक्षित वापस लाने मे सफल रहा।
श्री सिंधिया ने कहा कि मोदी जी ने ”पुरा विश्व एक परिवार“ मानकर दुनिया के 150 देशो को कोविड़ महामारी से लड़ने के लिए स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करवाई इतना ही नही अनेक देशो को 6 करोड़ वेक्सीन भी उपलब्ध करवाकर दुनिया को यह संदेश दिया कि कोविड महामारी का संकट किसी एक देश का नही वरन् समुल मानव जाति का संकट है। संकट के समय हम सब एक है। जब भुकम्प से सारा नेपाल प्रभावित था तब मोदी जी ने नेपाल की सहायता के लिए हर संभव संसाधन नेपाल को तुंरत उपलब्ध करवाये थे। 2017 मे डोकलाम मे जब चीन ने भारतीय सीमा मे घुसने का दुस्साहस किया था तब भारतीय सेना के बहादुर जवानों ने चीन की सेना को खदेड़ दिया था। भारतीय सेना ने मोदी जी मार्गदर्शन में दुनिया को यह संदेश देने का काम किया था कि हमारी अखंडता और सुरक्षा सर्वोपरि है। हम न झुकेंगे न हटेंगे। हमारे प्रधानमंत्री ने हमारी देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने मे दिन-रात जुटी सेना को सक्षम बनाने के लिए अनेक अस्त्र और शस्त्र खरीदे। फ्रांस से 36 राफेल फाइटर प्लेन खरीदने का करार किया गया जिसमें से 18 राफेल भारत की वायु सेना को प्राप्त हो चुके है। आज भारत रक्षा के मामले में इतना मजबूत हो चुका है कि दुनिया के किसी भी देश में इतना साहस नहीं है कि वह भारत की और आंख उठाकर भी देख सके।
चिंतन बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अशोक पोरवाल, जिला महामंत्री श्री मनोहर पोरवाल, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, ई-चिंतन जिला प्रभारी द्वय श्री निर्मल कटारिया, श्री करन वशिष्ठ , श्री शुभम गुर्जर, मंडल अध्यक्ष द्वय श्री मयूर पुरोहित, श्री कृष्ण कुमार सोनी, श्री करणधीर्य बडगोत्या, श्री राकेश पाटीदार, श्री राजेन्द्र जाट, श्री श्याम धाकड़, श्री राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा, श्री विक्रम सिंह आंजना, मंडल महामंत्री द्वय श्री धर्मेन्द्र देवडा श्री कमल सिलावट, श्री हेमंत राहोरी, श्री विनोद यादव, श्री राकेश परमार, श्री गणेश मुनिया, श्री राजेश शर्मा, श्री अनिल पोरवाल, श्री कमलेश उमरवाल कार्यक्रम मंडल प्रभारी द्वय श्री सुरेन्द्र सिंह भाटी, श्री अनुज शर्मा,पार्षद द्वय श्री अरूण राव, श्री अनुकुल सोनी, श्रीमति उषा पाटीदार, वार्ड संयोजक श्री सुभेन्द्रसिंह गुर्जर उपस्थित थे।
ई-चिंतन बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी तथा आभार प्रदर्शन ई-चिंतन सत्र के प्रदेश प्रभारी श्री विजय दुबे ने व्यक्त किया।

Play sound