पर्यावरण सुधार हेतु मिशन ऑक्सीजन द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष को पौधा भेंट

रतलाम । पूर्णिमा के अवसर पर  मिशन ऑक्सीजन की टीम ने श्रीमती अदिति  दवेसर अगवानी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष भाई महेंद्र जी कटारिया  को उनके निवास स्थान पर कल्पवृक्ष का पौधा भेट किया। एवं पौधारोपण का अनुरोध किया! कल्पवृक्ष का धार्मिक एवं पुराणिक अत्यंत महत्त्व है।
श्री कटारिया ने अपनी और कांग्रेस परिवार की ओर से 100 पौधरोपण का संकल्प लिया ।