शिक्षकों का टीकाकरण 26 से 31 जुलाई तक होगा

रतलाम । मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समस्त महाविद्यालय एवं विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों का कोविड टीकाकरण26 जुलाई से 31 जुलाई तक किया जाना है। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए हैं कि टीकाकरण से शेष बचे हुए सभी संस्थाओं के  शिक्षक व कर्मचारी अपना टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। इस तारतम्य में 26जुलाई सोमवार को सुबह 9 बजे से शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों का टीकाकरण उत्कृष्ट विद्यालय सागोद रोड पर किया जाएगा। अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों व स्कूल कर्मचारियों का टीकाकरण गुरु तेग बहादुर एकेडमी सैलाना रोड पर किया जाएगा।

Play sound