रतलाम। 15 जुलाई से 31 जुलाई तक स्वच्छता पखवाडा के अंतर्गत जन शिक्षण संस्थान रतलाम द्वारा 24जुलाई 2021 वर्मिन कम्पोस्ट एवं जल प्रबंधन पर ग्राम धराड़ के गुरुकुल स्कूल में व्याख्यान आयोजित किया गया ।इसमें मुख्य अतिथि श्री रतनलाल चरपोटा म.प्र. जन अभियान परिषद ब्लाक समन्वयक सैलाना ,अध्यक्ष श्री दिनेश गहलोत सरपंच , विशेष अतिथि मनोज उप सरपंच ,पंचायत समन्वयक श्री धंन्नालाल फुलेरिया की उपस्थिति में व्याखान आयोजित किया गया । इस अवसर पर श्री रतनलाल चरपोटा जी ने वर्मिन कम्पोस्ट एवं जल प्रबंधन पर विस्तृत व्याख्यान दिया। श्री धंन्नालाल ने कोविड 19 से बचाव प्रक्रिया से अवगत करवाया । जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी रघुवीर सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा ग्राम धराड़ व बाटोडा में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षार्थीयों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए ।श्रीमति जिगेश सोसोदिया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।