जिले में हुई अब तक करीब 18 इंच वर्षा

बीते 24 घंटे में जावरा में हुई 10 इंच से अधिक बारिश

रतलाम ।  जिले में अब तक 444.6 मिलीमीटर (करीब 18 इंच से अधिक) वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 355.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 88.7 मिलीमीटर औसत वर्षा अधिक हुई है।

जिले में गत 24 घंटो के दौरान सोमवार सुबह 8.00 बजे तक औसत 132 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। आलोट में 68 मिलीमीटर,जावरा में 260 मिलीमीटर, ताल में 111 मिलीमीटर, पिपलौदा में 147 मिलीमीटर,बाजना में 149 मिलीमीटर, रतलाम में 120 मिलीमीटर, रावटी में 94 तथा सैलाना में 107 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3मिलीमीटर है।

Play sound