नायब तहसीलदार श्री नवीन गर्ग को भू अभिलेख शाखा में पदस्थ किया गया

रतलाम । अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा जारी आदेश अनुसार शासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से नायब तहसीलदार तहसील रतलाम पूर्वी भाग श्री नवीन गर्ग को कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख में पदस्थ किया गया है। श्री गर्ग के स्थान पर नायब तहसीलदार सुश्री पूजा भाटी को पदस्थ किया गया है।

Play sound