विश्व हिदू परिषद में वरिष्ठ हिंदू नेता रामबाबू शर्मा को तीन शहरों की मिली बड़ी जिम्मेदारी

ओंकारेशर में हुई बैठक में दिया महावपूर्ण दायित्व

रतलाम । रतलाम शहर में अपनी कार्यशैली से पहचाने जाने वाले हिंदू नेता और समाज सेवक राम बाबू शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी पर दायित्व सोपा है । विश्व हिंदू परिषद से राम बाबू शर्मा को रतलाम-झाबुआ – जावरा की महत्पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
बताया जाता है की 25-26 जुलाई को हुई विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की बैठक ओमकारेश्वर में संपन्न हुई मालवा प्रांत की इस महत्वपूर्ण बैठक में रतलाम झाबुआ जावरा ( विभाग )है। उस विभाग में विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार विभाग की रामबाबू शर्मा को महत्वपूर्ण जवाबदारी दी।
श्री शर्मा संघठन में युवा वर्ग में बहु चर्चित है । ओर हर समय गौ सेवा एवम हिंदुत्व के लिए सदेव तत्पर रहते है ।
पूर्व में इन दायित्वों पर पदस्थ रह चुके है श्री शर्मा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई दायित्व पर रहे रामबाबू शर्मा कभी वर्ष 2004 में मंदसौर विभाग के बजरंग दल के संयोजक रहे। उसके बाद वर्ष 2008 में हिंद रक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी के रतलाम जिला में प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक का दायित्व पर रहे। अब फिर से उन्हें विश्व हिंदू परिषद में एक महत्वपूर्ण जवाबदारी का निर्वहन करेंगे।

Play sound