मातृछाया संस्था को एयर कंडीशनर भेंट किया

रतलाम । समाजसेवी अनुज छाजेड़ द्वारा शास्त्री नगर स्थित नवजात शिशुओं की देखभाल करने वाली शहर की एक मात्र संस्था मातृछाया को एयर कंडीशनर और वाशिंग मशीन तथा अन्य जीवन उपयोगी सामग्री भेंट की गई एवं श्रीमती वीणा छाजेड़ द्वारा 50000 रू. नगद संस्था को प्रदान किए गए । इस अवसर पर लायंस क्लब समर्पण के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे । सेवा भारती द्वारा संचालित संस्था के संचालक राकेश मोदी ने छाजेड़ परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Play sound