लक्ष्य जितना बड़ा होगा उतना ही महान बनेगा- राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

राजकोट (मनहर प्लॉट स्थानकवासी जैन संघ 29 जुलाई 2021) । लक्ष्य विहीन जीवन में लगाया गया समय शक्ति और पैसा उल्टे घड़ी पर पानी डालने के समान होता है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने जैन स्थानक भवन इडर में धर्म सभा को संबोधित करते कहा कि लक्ष्य जितना बड़ा होगा उतना ही महान बनेगा ।
उन्होंने बताया कि लक्ष्य के प्रति अदम्य साहस और निस्वार्थ समर्पण भावों में हो तो सफलता स्वयं आपके चरण चूमती है । मुनि कमलेश ने कहा कि लक्ष्य के प्रति अर्जुन की भांति एकाग्रता होना अत्यंत जरूरी है साथ ही धैर्य बनाए रखना होगा ।
राष्ट्रसंत स्पष्ट कहा कि लक्ष्य की सफलता में आने वाली व्यवधान बाधाएं सफलता में सहयोगी बनती है वह हमारे लिए अनंत उपकारी है। जैन संत ने बताया कि लक्ष्य के लिए एकला चलो रे सिद्धांत ही सफलता की नीव का पत्थर बनेगा कौन क्या कहेगा क्या सोचेगा बातों की परवाह न करता वही महान बनता है ।

Play sound