शंखेश्वर पुरम् तीर्थ में पूर्णिमा महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

बदनावर । परम पूज्य शंखेश्वर पुरम् तीर्थ संस्थापक गच्छाधिपति आचार्य देव श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सुरीश्वरजी महाराज साहेब के शिष्य शंखेश्वर पुरम् तीर्थ प्रेरक पूज्य मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी महाराज साहेब एवं साध्वी जी श्री मनीषरसाजी महाराज साहब की पावन निश्रा में शंखेश्वर पुरम तीर्थ चौपाटी बदनावर हाईवे पर पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
प्रातः08:30 बजे अनिल कुमारजी पोखरना के शिक्षक कालोनी स्थित गृह निवास से वाजते गाजते चैत्य परिपाटी का आयोजन शंखेश्वर पुरम् तीर्थ पहुंचा। वहां पर चैत्यवंदना प्रभु भक्ति की गई। उसके पश्चात शक्रस्तव महाअभिषेक का दिव्य अनुष्ठान प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद पहली बार किया गया। जिसका लाभ मोहित कुमार नरेंद्र कुमारजी मोदी परिवार को मिला।
पश्चात पूनमचंदजी अनिल कुमारजी पोखरना कोद वाले की ओर से पधारे हुए समस्त गुरुभक्तों की नवकारसी का आयोजन किया गया। धर्मसभा मे मालवरत्न मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी महाराज साहब ने कहा जीवन को ऊंचाई पर ले जाने के लिए सच्चाई का आधार जरूरी है। आज झूठे व नकली लोग बहुत हो गए हैं। इनसे सावधान रहना जरूरी है। महावीर के आदर्शों को मानकर जीवन को सफल बनाएं। प्रभावना पैकेट व श्री पारसनाथ पंचकल्याणक पूजन का लाभ सुखराजजी कबदी को प्राप्त हुआ व पूजा सागर महिला मंडल बदनावर द्वारा पढ़ाई गई। प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद पहली बार भक्तों का तांता लगा। विशाल संख्या मे गुरु भक्त समूह तीर्थ दर्शन वंदन करने पहुंचे । धीरे-धीरे तीर्थ नई ऊंचाई को प्राप्त हो रहा है। इस तीर्थ के प्रेरणादाता मुनिराज श्री रजaतचंद्र विजय जी म.सा. व नरेन्द्र मोदी ने बताया आने वाले अप्रैल माह में नवपद ओलीजी का भव्य आयोजन तीर्थ पर किया जाएगा।