विश्व अहिंसा संघ आचार्य सूशीलमुनी आश्रम अहिंसा भवन द्वारा गरीबों को भोजन पैकेट वितरित

नई दिल्ली। विश्व पूज्य आचार्य सूशीलकुमारजी म.सा. की प्रमुख संस्था विश्व अहिंसा संघ आचार्य सूशीलमुनी आश्रम अहिंसा भवन शंकर रोड (न्यू राजेंद्र नगर) पर संस्था अध्यक्ष मूल्खराज जैन कार्या अध्यक्ष गौतम औसवाल सक्रिय कार्यकर्ता शांतिलाल कोठारी, अशोक कोठारी,पीयुष ओसवाल जैन, आदि सदस्यों ने नई दिल्ली में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की सहायता हेतु दिल्ली में विभिन्न स्थानो पर गरीब बस्तियों में सहायता हेतु भोजन के पैकेट बनवाकर पुलिस प्रशासन एवं अन्य संस्थाओ के माध्यम से कई जगहों पर भोजन के पैकेट आचार्यसुशीलमुनी भोजनशाला मे तैयार करवाकर गुरुदेव के शिष्य-शिष्या के आशीर्वाद से सेवा कार्य किया जा रहा है।