हजारों भोजन के पैकेट वितरित हो रहे है प्रतिदिन

नई दिल्ली। आचार्य सुशील आश्रम अहिंसा भवन शंकर रोड़ (न्यू राजेन्द्र नगर) नई दिल्ली पर विश्व अहिंसा संघ जिसके संस्थापक विश्व पूज्य आचार्य सुशीलकुमारजी म.सा. है, संस्था अध्यक्ष मूल्कराज जैन, कार्य अध्यक्ष गौतम औसवाल सक्रिय कार्यकर्ता अशोक कोठारी, पीयुष औसवाल आदि संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा वहां विराजित गुरू भगवंतो के मार्गदर्शक में दिल्ली की जनता के संकट पूर्ण स्थिति में हजारों भोजन के पैकेट प्रतिदिन करवाकर जिसमे सब्जी, पूड़ी, चावल आदि आइटम पुलिस प्रशासन क्षेत्रों की मांग अनुसार उन क्षेत्रों में सहयोग हेतु भिजवाया जा रहा है। इस कार्य में अन्य समाज सेवीयो का भी सहयोग मिल रहा है। उक्त जानकारी गौतम औसवाल ने दी।