सिद्दी पेट में मिली वर्धमान महावीर की प्रतिमा

सिद्दीपेट (आंध्र प्रदेश)। सिद्दी पेट के कल्लूर गांव में वर्धमान महावूीर और उनके सहयोगियों मतंगा यज्ञ की ऐतिहासिक महत्व रखे वाली मूर्तियाँ एक पहाड़ पर मिली । नव तेलगांना चरित्र वृंदन की और से जानकरी मिलने के बाद पुरातत्वविद और प्लीच इंडिया फाउंडेश के सीईओ डॉ. ई.एश. रेड्डी पहुंचे और जानकारी जुटाई ।
डॉ. रेड्डी ने अनुमान लगाया कि मूर्तिया वेमुलवाड़ा चालुक्य शैली का प्रतिनिधित्व करने वाली १० वीं शताब्दी से सम्बंधित है । जिसे गिरनादिब्बा नामक एक पहाड़ पर स्थित मंदिर में रखा गया था । मूर्तियों के आसपास झाडिय़ां उग जाने से वह छिप गई थी । डॉ. रेड्डी ने कहा कि सिद्दीपेट में शताब्दिजयों पहले जैन धर्म का प्रसार करने के लिए संभवत: मूर्तियों को स्थापित किया होगा । उन्होंने मंदिर को बहाल करने और जैन मूर्तियों को फिर से स्थापित करने के अलावा उन्हें भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने की भी अपील की । उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में क्षैत्र के रहने वाले ग्रामीण से भी बात की गई । यदि कोई जैन संगठन आगे आता है तो ग्रामीणों ने आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया ।

Play sound