संघ के वरिष्ठ श्रावक श्री कटारिया एवं श्री पुंगलिया का बहुमान किया गया

रतलाम । श्री जैन दिवाकर महिला मण्डल द्वारा संचालित श्री जैन दिवाकर कस्तुर महिला जाप समिति के जाप समिति के 27 वर्ष पूर्ण होने पर एवं श्री पैंसठिया जाप यंत्रके 18 लाख जाप अनुष्ठान पर आयोजन महिला मंडल की श्राविकाओं एवं नीमचौक जैन स्थानक के वरिष्ठ श्रावक एवं 1997 में ऐसिहासिक चार्तुमास में अपनी सेवा देने वाले श्री शांतिलाल कटारिया एवं श्री मनोहरलालजी पुंगलिया वरिष्ठ श्रावकों का महिला मण्डल द्वारा सम्मान किया गया । श्री मनोहरलाल जी पुंगलिया एवं शांतिलाल जी कटारिया का उनके निवास स्थान पर जाकर महिला मण्डल की वरिष्ठ सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया । साथ ही कुछ दिनों पूर्व महिला स्थानक चौमुखीपुल पर महिला मण्डल की वरिष्ठ श्राविका मगनबाई डांगी, मोहन बहन चाणोदिया, श्रीमती लक्ष्मीबाई पितलिया एवं श्रीमती उषाबहन बोथरा का सम्मान किया गया । विशेष योगदान देने में महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती पिस्ता बहन कटारिया, चचंला श्रीश्रीमाल, मीना बोथरा, राजकुमारी पोखना, उषा मूणत आदि समाज की महिलाओं ने समाज की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया । इस कार्यक्रम में श्रीती सुशीला बाफना ने बहुमान पत्रका वाचन किया एवं कार्यक्रम का संचालन सीमा रवि बोथरा एवं आभार कु. राजल बोथरा द्वारा किया गया । पूज्य महासती श्री कीर्तिसुधाजी म.सा. द्वारा कार्यक्रम के पश्चात मागंलिक ग्रहण करवाई गई । श्रीसंघ के उपाध्यक्ष विनोद बाफना, गुणवंत मालवी, महामंत्री जंयतीलाल डांगी आदि संघ सदस्यों का कार्यक्रम में योगदान रहा।

Play sound