
नडियाद श्री संतराम सद्गुरू आश्रम 7 जनवरी 2021 । पंथ और संप्रदाय की बेडियो में कैद करके मानवता के टुकड़े टुकड़े करने वाले धर्म और मानवता के कट्टर शत्रु है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि स्वार्थी लोगों ने धर्म के स्वरूप का परिवेश बदल दिया इतिहास माफ नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि मानव मानव के बीच परस्पर सद्भाव के फूल खिलाता है एकता के सूत्र में पिरोता है वही सच्चा सतगुरु है । मुनि कमलेश ने कहा कि जिसका लक्ष्य जोड़ने का है वह धर्म का मार्ग है तोड़ना तो अधर्म और पाप और पतन का कारण है। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि धार्मिक उन्माद ने इंसान को शैतान बना दिया हथियारों से जितना कत्लेआम नहीं हुआ उससे कई गुना ज्यादा धर्म के नाम पर खून।
जैन संत ने धर्माचार्य से आह्वान किया कि सभी धर्मों का लक्ष्य नशा हिंसा आतंकवाद बुराइयां और अपराध मुक्त विश्व का निर्माण हो यह तभी संभव है सब धर्मगुरु मतभेदों को भूलकर संगठित होकर मानवता की रक्षा करें।
गादीपति रामदास जी महाराज ने कहा कि क्रांतिकारी राष्ट्र संत कमलमुनि जैसे विचारों के संत ही मानवता का कायाकल्प कर सकते हैं आश्रम में मानवता की सेवा हो रही है शिक्षा चिकित्सा निशुल्क है मुनि कमलेश का अभिनंदन किया । पदयात्रा में अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा नडियाद के किरण जैन, महिला शाखा अध्यक्ष शारदा जैन, सहित सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।