भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरजे आएंगे

रतलाम । भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी शैलेश गिरजे 8 जनवरी को रतलाम आएँगे ।वे पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय में सुबह 11 बजे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की विशेष बैठक लेंगे । बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा भी मार्ग दर्शन देंगे । भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया जिला महामंत्री सुदीप पटेल, तूफान गहलोत ने बताया कि बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।

Play sound