भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का सालाखेड़ी में जोरदार स्वागत

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा झाबुआ से नीमच प्रवास के दौरान रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र के सालाखेड़ी चौराहे पर रुके । यहाँ जिला भाजपा की और से उनका जोरदार स्वागत किया गया । क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर भी प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा के साथ थे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ,जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा शहर विधायक चेतन्य काश्यप के नेतृत्व मे प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा का स्वागत किया गया। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरुण राव एवं सह प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि स्वागत के दौरान ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ,भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया ,पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ,पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ,पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल , जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ,सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी ,जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया ,राजेन्द्र पाटीदार ,मंडल अध्यक्ष निलेश गाँधी , मयूर पुरोहित ,आदित्य डागा ,कृष्ण कुमार सोनी ,करणधीर्य बडगोत्या , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार सहित पार्टी के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Play sound