रतलाम । लाइसेंस अथॉरिटी दिल्ली से रतलाम जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक को 31 ~12 ~2o22 तक ब्लड बैंक संचालन एवं कंपोनेंट हेतु स्वीकृति मिली इस हेतु सभी जनता को बधाई ।
उक्त जानकारी रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन महेन्द्र गादिया ने बताया कि वर्ष2017 को प्रथम पत्र स्वास्थ्य सचिव पल्लवी जैन को लिखा था बाद में निरन्तर पत्र ज्ञापन व सक्रिय मीडिया के माध्यम से यह मांग उठाते रहे कई रक्त दाताओं ने भी निरंतर प्रयास किया जिला चिकित्सालय के अधिकारी प्रशासन ने भी इस मांग को पूरा कराने में प्रयास किया साथ ही जिलाधीश महोदय कुमार पुरूषोतम ने निरंतर प्रयास कर आश्वाशन दिया था कि शीघ्र लाइसेंस मिल जाएगा आज रतलाम की जनता को इस स्वीकृति से काफी राहत मिली श्री गादिया ने सभी को बधाई दी।
