
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी शबरी मण्डल रतलाम ग्रामीण की बूथ विस्तारक एवं कामकाजी बैठक शनिवार को पाटीदार मांगलिक भवन ग्राम-आलनिया में संपन्न हुई। मंडल प्रभारी पिंकेश मेहरा ने कार्यकर्ताओं से ग्राम केंद्रों से लेकर बूथ लेवल तक की विस्तृत चर्चा की एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई।मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार ने स्वागत भाषण दिया, पूर्व विधायक मथुरालाल डामर एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री कन्हैयालाल पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री शुभम् गुर्जर ने संचालन किया तथा मंडल महामंत्री गणेश मुनिया ने सभी का आभार माना। मंडल प्रभारी पिंकेश जी मेहरा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कन्हैयालाल पाटीदार,मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणावत, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेश पाटीदार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष गोवर्धन लाल पाटीदार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री शुभम गुर्जर, सरपंच रूपाखेड़ा मन्ना लाल पाटीदार, सरपंच तीतरी समरथ पटेल, बद्रीलाल पांचाल, बद्रीलाल पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, जमनालाल पाटीदार, भेरूलाल खदेड़ा, अनिल पाटीदार, गौरव टांक, जीतमल डिंडोर, मोहन कुमावत,मंडल महामंत्री गणेश मुनिया, मंडल उपाध्यक्ष संजय पाटीदार, सुरेश चौधरी, दिलीप कुमावत, श्रीमती आशा पाटीदार, चंद्रकला पाटीदार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र पाटीदार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जवाहरलाल पाटीदार, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंपालाल डेरवाल, मंडल मंत्री गोपाल प्रजापत, समरथ मईडा, कार्यालय मंत्री डॉ मनीतोष बोरोई,आईटी सेल प्रभारी ईश्वर बंजारा,सह-प्रभारी, युगलकिशोर पाटीदार, गजराजसिंह बंजारा, एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्राम केंद्र के बूथ विस्तारक उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा आईटी सेल प्रभारी शबरी मण्डल रतलाम ग्रामीण ईशु बंजारा ने दी ।