

अहमदाबाद मणिनगर जैन स्थानक भवन 9 जनवरी 2021 । पुरुष प्रधान मानसिकता ने नारी को जिस प्रकार दूसरे नंबर का दर्जा दिया है वह सरासर अन्याय है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने महासती उमराव कंवर जी अर्चना किस जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते कहा कि नारी के उत्थान के बिना किसी भी क्षेत्र में सफलता पाना असंभव है।
उन्होंने कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है वहां पर देवताओं और लक्ष्मी का निवास होता है। मुनि कमलेश ने बताया कि सभी महापुरुषों के निर्माण में नारी का योगदान ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण रहा है। राष्ट्रसंत ने कहा कि सभी क्षेत्रों में नारी ने अपने बलबूते पर सफलता के झंडे लहराते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए।
जैन संत ने कहा कि नारी जितनी संस्कारों से ओतप्रोत होगी उतनी संतान चरित्रवान होगी। मूर्तिपूजक पूजक वरिष्ठ संत एवं महा सती जी से ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हुई विहार धार जहां पर सख्त आवश्यकता है बनाने का प्रस्ताव पास किया गौतम प्रसादी का सुंदर आयोजन रहा 10 और 11 जनवरी औढव महावीर भवन सवेरे 9:15 बजे में प्रवचन होंगे 12 जनवरी को जीव दया शिविर का आयोजन दिवाकर मंच की ओर से किया जाएगा