
रतलाम l आज दिनांक 9 जनवरी रतलाम जिला बस संचालक एसोशिएशन के द्वारा होटल प्रिंस पैलेस में एसोशिएशन से जुड़े जिले के सभी सदस्यों , पदाधिकारियों की बैठक रखी गई थी जिसमें नीमच , मनासा,मंदसौर, बड़नगर ,जावरा से भी बस संचालक उपस्थित रहे l
कार्यक्रम की अध्यक्षता उज्जैन संभाग के अध्यक्ष गोविंद जी बाहेती ने कि , अतिथि शेखर जी रातडिया अध्यक्ष मंदसौर यूनियन ,सौरभ कोठारी , मुस्तफा भाई बड़नगर ,सूबे न्द्र सिंह गुर्जर अध्यक्ष रतलाम जिला , अकील भाई , शाहिद खान बड़नगर ,प्रेमकुमार पोरवाल पिपल्या मंडी, लक्ष्मण सिंह सिसौदिया,अय्यूब मेव ,पंकज उदिवाल ,विकास अग्रवाल , अर्जुन सिंह , कृष्ण कुमार चोर मा, अमित राठी ,जावेद मेव, नीटू छाबड़ा ,राजकुमार कसेरा, सतार मेव, सदाम मेव, योगेन्द्र सिंह गुर्जर, सुरेश टांक, विलियम डेनियल,सुरेंद्र जायसवाल,जय प्रकाश टांक, उंकार लाल गुर्जर, भारत सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह,दीपेंद्र चोर मा, हरिश पुरोहित, ओम प्रकाश दाधीच,इदरीस शाह ,मनोहर शर्मा ,मनीष शर्मा,अजय सिंह कुशवाह एवं अन्य साथी l
बैठक में बस संचालन में आपसी प्रति स्पर्धा रोकने ,परिवहन कार्यालय में रिश्वत खोरी को कम करने , कोराना महामारी से निपटने के लिए मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग करने की जरूरत पर बल दिया गया, यात्रियों को बिना मास्क के बस में नहीं बैठाया जाएं ,मास्क लगाकर उन्हें यात्रा करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाना चाहिए l
कार्यक्रम का संचालन प्रवीण उपाध्याय ने किया एवं आभार व्यक्त अय्यूब मेव द्वारा किया गया l