जो मिला यह जिसने भी उन्हें सुना सभी का दिल जीत गए केरल के राज्यपाल

जावरा (अभय सुराणा)। में भविष्य में बिन बुलाए और बिना किसी शर्त के भी वापस आ आऊंगा मुझे शर्तों के साथ मत बुलाइए ।यह सहजता और सरलता केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान साहब ने आनंदम हॉस्पिटल सेंटर के भूमि पूजन समारोह में कही आपने कहा कि इस कार्यक्रम में मुझे बुलाकर इस पुण्य कार्य का सहभागी बनाया है इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। राज्यपाल महोदय ने अपने उद्बोधन में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत भाषा में उदाहरण सहित धाराप्रवाह बोलकर सभी का दिल जीत लिया। आपने कहा कि अगर हमारे मन में किसी के प्रति सेवा की भावना है या दूसरों के दर्द को अपना समझ कर उसमें सहभागिता करते हैं तो आप ईश्वर को धन्यवाद दीजिए कि उसने आपको इस लायक बनाया है ।अगर हम दान दे रहे हैं तो यह अहंकार नहीं आपकी आत्म संतुष्टि है और आपका सौभाग्य है कि परमात्मा ने आपको यह अवसर प्रदान किया है।
स्वर्गीय श्री झमकलाल खारीवाल एवं स्वर्गीय श्री ए. एल. भल्ला की स्मृति में माइंड बॉडी एंड सोल इंटरनेशनल हॉलिस्टिक सेंटर आफ जावरा द्वारा स्थापित आनंदम हॉलिस्टिक सेंटर न सिर्फ शहरवासियों के लिए बल्कि या जो भी आएगा उसे आनंद की एक अलग अनुभूति होगी यह सेंटर श्रीमती विमला देवी खारीवाल सुपुत्र सुदेश खारीवाल द्वारा दान दी गई 5 बीघा जमीन पर बनने जा रहा है ।इस गौरवमई कार्यक्रम का संचालन जिनके दिल में जावरा बसता है ऐसे डॉ हरीश भल्ला दिल्ली ने किया आर्किटेक्ट सचिन पीचा ने हॉलिस्टिक सेंटर का प्रेजेंटेशन दिया प्रवीण खारीवाल ने जावरा के गौरवमई इतिहास को बताया। राज्यपाल महोदय को शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। आभार प्रदर्शन ट्रस्ट के सचिव सुदेश खारीवाल ने किया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक समाज सेवी पत्रकार बंधु उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की सर्वत्र प्रशंसा की गई।