जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा जीव दया सप्ताह का शुभारंभ केरल के राज्यपाल ने किया

जावरा (अभय सुराणा)। जैन सोश्यल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा गुरु सप्तमी के पावन दिवस 9जनवरी से 16 जनवरी तक जीवदया सप्ताह मनाया जावेगा इसका शुभारंभ केरल के राज्यपाल आदरणीय आरिफ मोहम्मद खान साहब एवं जावरा जिनके दिल में बसता है ऐसे दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरीश भल्ला जी एवं जावरा नगर के जीवदया प्रेमी श्री कनकमल कांठेड़ के सानिध्य में किया गया ।इस सप्ताह में जीवदया प्रेमी 600 रुपए की 1 पेटी गुड नगर की विभिन्न गौशालाओं में गायों के लिए नवकार परिवार से संपर्क करके डलवा सकता है इस शुभ अवसर पर नवकार अध्यक्ष श्री मनोज मेहता सचिव श्री मनीष पावेचा कोषाध्यक्ष श्री अभिषेक बोरदिया पूर्व अध्यक्ष श्री संजय आचलिया मार्गदर्शक सुभाष टुकड़िया धर्मेश खारीवाल दिनेश भंडारी श्री चिराग श्री ऋषभ मेहता श्री अंशुल पोखरना श्री संदीप मेहता उपस्थित थे राज्यपाल महोदय ने जीव दया की करुणा योजना की सराहना की और नवकार निरंतर इस कार्य को करें ऐसी भावना व्यक्त करी।

Play sound