अहिंसा जागरूकता कार्यक्रम के तहत 22 एवं 23 जनवरी 2022 को पिलखी (राजगिर) में दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंवे

राजगिर/पिलकी । नालंदा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के गेट नं.1 समीप श्रमण संघीय आचार्य डॉ. शिवमुनिजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती संघ गौरव, संघ सेतु उपाध्याय प्रवर श्री रविन्द्रमुनिजी म.सा. के शिष्य लौहपुरूष श्री सोहममुनिजी म.सा. एवं डॉ. पदमचंदजी म.सा. ठाणा दो के सानिध्य में अहिंसा जागरूकता अभियान द्वारा संचालित सर्व धर्म दृष्टि बाधित बालिका आध्यात्मिक विकास एवं शैक्षणिक संस्था के द्वारा दिं. 22 एवं 23 जनवरी 2022 शनिवार एवं रविवार को भगवान महावीर की तपोभूमि वैभारगिरी के तलहटी पर दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग बालिकाओं के लिए कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी सम्प्रदाय के बालिकाओं के लिए शिक्षा, आवास सहित सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ मुक्त शिक्षा पठन पाठन एवं निवार्हन किया जावेगा । उक्त कार्यक्रम में उदघाटन समारोह, भूमिपूजन आदि कार्यक्रम होंगे । उसमें मुनिश्री के द्वारा दिशा निर्देशों अनुसार मानव सेवा शिक्षा साधना केन्द्र में आप सेवा दें एवं सेवा का लाभ लें । समारोह विरायतन राजगिर की प्रमुखता साध्वी चंदना जी म.सा. के सानिध्य में आयोजत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व कार्यक्रम के उदघाटन कर्ता श्री श्रवणकुमार ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री बिहार, श्री कोशलेन्द्र कुमार सासंद नालंदा लोकसभा क्षैत्र, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार वेस्ट डेनिस्ट ऑफ द ईयर से सम्मानित समाजसेवी दंत चिकित्सक बिहार, विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती सुहानी शाह लंदन, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सवाई माधौपुर, श्री अशोक जैन अध्यक्ष जैन युवा कांफ्रेस सवाई माधोपुर, श्री महेन्द्र जैन चोरू वाले, श्री सतीश कुमार जैन फिल्मीस्तान जैन कल्याण संवा संघ दिल्ली, श्री अशोक कुमार जैन बिड़ी वाले दिल्ली, श्री भंवरलाल नेमीचंद महाराष्ट्र, श्री पारस मोदी जैन मुम्बई, राष्ट्रीय मुख्य युवा संरक्षक श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेस नई दिल्ली, श्री माणीकचंद प्रकाश धारीवाल, श्री जिनेश जैन, श्री जिनेश जैन, श्री विपिन भाई तेजाजी, श्री राजू भाई हर्ष दोषी, श्री दिलीप कुमार जैन सिंगौर वाले, श्री प्रवीण भाई पारेख, काजल राय, मृदुला सुराना, श्री दीपक जैन इंदौर राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन कांफ्रेस युवा शाखा आदि समाज के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम में गौतम प्रसादी के लाभार्थी श्री जैन मित्र श्री शेलेन्द्र धियाजी एवं सुशीला प्रिया मुम्बई रहेंगे । उक्त जानकारी लेखापाल रमेशचन्द्र जैन सर्व धर्म दृष्टि बाधित विकास एवं शैक्षणिक संस्थान पिलखी एवं अध्यक्ष श्री अनिता गुप्ता जैन, श्री पप्पूकुमार सिंह महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष राधाकुमारी जैन ने दी ।

Play sound