
रतलाम । श्रमण संघीय भीष्म पितामह वरिष्ठ पूज्य प्रवर्तक गुरुदेव मरुधर केसरी श्री मिश्री मल जी म.सा. के 38 वे पुण्य स्मरण दिवस पर दिं. 16/01/2022 को ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेस महिला शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर 38000 सामूहिक सामायिक का विशाल आयोजन किया जा रहा है ।
दिं. रविवार,16 जनवरी 2022 को समय- प्रात: 9 से 10 बजे, स्थान- अपने अपने निवास पर जाप- नमो लोए सव्व साहूणं का जाप करें । गुरु के प्रति समर्पण भाव की अभिव्यक्ति आओ परिवार सहित सामूहिक श्रद्धा की सामायिक के साथ करें। ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा,नई दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्षश्रीमती पुष्पा गोखरू राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला शाखा, श्रीमती आरती बुरड़ राष्ट्रीय महामन्त्री, श्रीमती सुषमा धाकड़, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री मती मीना तातेड़ राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्षा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान आनंद मल जी छल्लानी आदि ने समाजजनों से आग्रह किया है ।