रतलाम। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा मोर्चे के जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश बोरीया के नेतृत्व मे सांकेतिक धरना आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिस तरह पिछले दिनों पंजाब में सुनियोजित तरीके से पंजाब कांग्रेस की चन्नी सरकार ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सुरक्षा व्यवस्था में जानबूझकर चूक की गई जिसके कारण श्री मोदी जी की जान को खतरा पैदा हो गया था। परिणाम स्वरूप पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने अपने गुस्से को व्यक्त करते हुए कांग्रेस की चन्नी सरकार के विरूद्ध स्थानीय कोर्ट चौराहा स्थित श्री आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक मौन धरना प्रदर्शन आयोजित किया।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि धरने पर पार्टी के जिला महामंत्री श्री निर्मल कटारिया, अरूण राव, श्री अरूण त्रिपाठी श्री प्रभु नेका,श्री मधु पटेल, प्रभु सोलकी, श्री सुरेश पापटवाल, श्री राहुल निंदाने, श्री राकेश परमार, श्री प्रकाश ग्वालियरी, श्री धीरेन्द्र महावर, श्री यश चांवरे, श्री सुदीप पटेल, श्री किशोर बडगोत्या, श्री गौरव बरोलिया, श्री यशवंत राव, श्री अनिल हाड़ा, श्रीमती किरण महावर, श्रीमती गीतांजलि महावर, श्री निखलेश मालवीय, श्री श्रवण कुमार गोयत, श्री देवीलाल परमार सहित भाजपा एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।