
रतलाम । पिछले दिनों पंजाब मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सुरक्षा मे चूक के नाम पर कांग्रेस की चन्नी सरकार द्वारा उनकी हत्या की रची गई साजिश के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी तथा पार्टी के विभिन्न मोर्चो द्वारा विरोध प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि भाजपा एवं युवा मोर्चा ने मिलकर स्थानीय श्री सज्जन सिंह जी की प्रतिमा के पास दो बत्ती चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर श्री मोदी जी के विरूद्ध किये गये जानलेवा षड़यंत्र का विरोध किया। मानव श्रृंखला का नेतृत्व क्षेत्रिय सांसद श्री गुमानसिंह डामोर तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विप्लव जैन ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री डामोर ने कहा कि मोदी जी देश के नही बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे है। कांग्रेस सहित देश का विपक्ष इस बात को भलीभांती जानता है कि मोदी जी से राजनेतिक मंच पर लड़ पाना उनके बस का नही है। मोदी जी के रहते राजनीति मे देश के विपक्ष का लगातार हाशिये पर जाना तय है। इसलिए कांग्रेस ने पंजाब मे श्री मोदी की सुरक्षा मे बड़ी भारी चूक के बहाने मोदी जी की जान को खतरे मे डालने का घोर पाप किया है। सारा देश आज कांग्रेस के प्रति आक्रोशित है और देश का आक्रोश अगले चुनाव मे वोट के जरिये सामने आयेगा। हम कांग्रेस को चेतावनी देना चाहते है कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का बाल भी बांका करने का कांग्रेस ने षड़यंत्र किया तो भारतीय जनता पार्टी चुप नही बेठेगी।
मानव श्रृंखला मे उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ता वन्दे मातरम्, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिंदाबाद सहित मेरा प्रधानमंत्री- मेरा अभिमान जैसे नारे बुलंद कर रहे थे।
श्रृंखला स्थल पर ‘‘आय लव मोदी‘‘ शब्द के रूप मे कार्यकर्ताओं ने श्रृंखला बनाकर मानव श्रृंखला को एक अभिनव रूप दिया। रंगोली द्वारा श्रृंखला स्थल पर मोदी जी का चित्र भी युवा चित्रकारो द्वारा चित्रित किया गया।
मानव श्रृंखला कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय ने किया तथा आभार युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने माना।
इस अवसर पर सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री द्वय प्रदीप उपाध्याय, श्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष द्वय श्री महेश सोनी, श्री बलंवत भाटी ,श्री सुनील सारस्वत, जिला मंत्री द्वय श्रीमती सोना शर्मा, श्री राजेन्द्र पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष द्वय श्री मयूर पुरोहित, श्री निलेश गांधी, श्री कृष्णा सोनी, श्री करनधीर्य बडगोत्या, श्री आदित्य डागा, आनन्दीलाल राठौड़, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अनिता कटारिया, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अनूकुल सोनी, पूर्व पार्षद द्वय श्री भगत भदौरिया, श्री पवन सोमानी, श्री सुदीप पटेल, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती दिव्या शर्मा, श्रीमती मीना टांक, श्रीमती खुशबु अरोलिया, श्रीमती राधा चौहान, सुश्री जयश्री राठौर, श्री दिनेश सोलकी, श्री श्री प्रांजल पांण्डे, श्री शिवांग शर्मा सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।