
सम्मेदशिखर जी। तपस्वी मोन पूर्वक सिंहनिष्कडित व्रत करने वाले अन्तर्मना प्रातः स्मरणीय आचार्य श्री 108 परम पूज्य प्रसन्न सागर जी महाराज का 557 दिनों की मौन साधना ओर 457 उपवास ओर 61 आहार के साधक आचार्य श्री ससंघ तीर्थराज सम्मेदशिखर जी के बीसपंथी कोठी में साधना कर रहे है आज आचार्य श्री की 174 वॉ उपवास के साथ 23 दिन ही आहार ग्रहण कर अपने व्रत के कदम को धीरे धीरे आगे बढ़ाते हुवे आज पौष शुक्ल अष्टमी ( श्री सम्मेद शिखर जी)(मधुबन) 10 जनवरी सोमवार 2022-दीप एवम फल आराधना निःश्रेयस अनन्त ऊर्जावान सिद्धो की शिखर सम्मेद की तलहटी मै श्री 1008 मुलनायक पदमप्रभ स्वामी भगवान की बरदानी छाब तले,अन्तर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज के आशीर्वाद और परम सान्न्ध्यि मैं 24 तीर्थंकर के 1459 गणधर परमेष्ठी एवं 64 चौसठ रिद्दी, सर्व कार्य सिद्द दीप ,उत्तम फल मन्त्र महा आराधना मनोज जैन हैदराबाद के द्वारा गुरु चरणों मे किया। संदया में इस भीषम ठंड में भी गुरुवर का दर्शन करने प्रतिदिन भक्त आचार्य श्री की मौन वाणी कहती है
हद से ज्यादा उम्मीदे, अक्सर घाव देती है। कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा, विवेक जैन कोलकोता ने उक्त जानकारी दी।