श्रीमती डोडिया का सेवानिवृत्ति पर सम्मान किया गया

रतलाम । एम.पी.ई.बी. शहर संभाग डिविजन रतलाम से सहायक वर्ग तीन श्रीमती सूर्यबाला डोडिया का शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति होने पर विभागीय यूनियन फेडरेशन एवं अन्य यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सेवानिृवत्ति पर सम्मान समारोह हनुमान बाग परिसर रतलाम में आयोजित कर श्रीमती डोडिया का पुष्पहार एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधीक्षण यंत्री एस.सी.वर्मा एवं विशेष अतिथि कार्यपालन यंत्री शहर संभाग म.प्र.पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी रतलाम श्री वी.पी.सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डॉ. आनंद चदेलकर थे ।
श्रीमती डोडिया का सम्मान करने वालों में सर्व श्री एम.एल.सोलंकी, डी.के. शर्मा , ललित चौपड़ा, दीपक मूणत, सुशील शुक्ला, राकेश शर्मा (मामा), शुभ दशोत्तर, मो.जफर खान, अजय माथुर, रवि गुर्जर, शैलेन्द्र भिड़े, प्रदीप लोढ़ा, कमलेश दुबे ,जावेद भाई, राजेश गेहलोत, अशुल सिंह चौहान, रिवान सिंह, ईश्वर सांकला, नरेश गेहलोत, आर.एस. देवड़ा, विरेन्द्रसिंह चौहान ने पुष्पहार एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया गया । इस अवसर पर विभागीय यूनियन के पदाधिकारीगण, सदस्यों एवं समाजसेवी एवं पत्रकारगण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन फेडरेशन अध्यक्ष संजय वोरा ने किया एवं आभार राजेन्द्र सिंह चौहान द्वारा किया गया ।

Play sound