

रतलाम । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सुरक्षा में पंजाब सरकार द्वारा बरती गई कोताही को लेकर आमजन मे भी भारी आक्रोश व्याप्त है। अपना आक्रोश व्यक्त करने तथा श्री मोदी जी की दीर्घायु की कामना को लेकर शहर के दिव्यांगजनों ने मां कालिका मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया। उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव ने बताया कि दिव्यांगजनों ने यज्ञ के माध्यम से मां कालिका से देश के दुश्मनों का सर्वनाश करने तथा श्री मोदी जी की लंबी उम्र की कामना की।
दिव्यांगजन द्वय श्री गौरव सिंह सिसोदिया, श्री लोकेश बागमार तथा श्री शरद शुक्ला द्वारा यज्ञ आयोजन की प्रभारी भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सोना शर्मा के मार्गदर्शन मे यज्ञ आयोजित किया गया था। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डे, जिला उपाध्यक्ष द्वय श्री महेश सोनी, श्री ओपेन्द्र सिंह यादव, जिला महामंत्री श्री निर्मल कटारिया, जिला मंत्री श्रीमती सोना शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, मंडल अध्यक्ष श्री करणधीर्य बड़गोत्या, मंडल महामंत्री श्री राकेश परमार, श्री हेमन्त राहोरी, श्री हेमन्त दावरे उपस्थित थे।